, Aug. 30 -- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आने वाले त्योहारों से पहले देशवासियों से भारत में बनी वस्तुओं को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। 'वोकल फॉर लोकल' केवल स्वदेशी उत्पाद खरीदने का आग्रह नहीं, बल्कि देश के कारीगरों, छोटे उद्यमियों, महिलाओं और स्थानीय कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि भारत के आत्मनिर्भर बनने का मार्ग भारत में बनी चीजों पर गर्व करने से ही प्रशस्त होगा। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
श्री सरवगी ने कहा कि 'सूर्यपथ तिरंगा' जैसे अभियानों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्रप्रेम और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत किया है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ऐसे अभियान समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का काम करते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 'मन की बात' राजनीति से ऊपर उठकर देश और समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों, स्थानीय प्रतिभाओं, नवाचारों और जनहित के प्रयासों को सामने लाने वाला प्रभावी माध्यम है। यह कार्यक्रम जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को निरंतर नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। 'मन की बात' ने संवाद की ऐसी परंपरा स्थापित की है, जिसमें देश के सामान्य नागरिकों के प्रयासों को भी राष्ट्रीय मंच मिलता है। यह जनविश्वास और सहभागिता विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत है।
इस अवसर पर दरभंगा पश्चिमी के ज़िलाध्यक्ष डा. आदित्य नारायण चौधरी "मन्ना", भाजपा के वरिष्ठ नेता बद्री पूर्वे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित