पटना , मई 21 -- िहार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री कुशवाहा ने आज बयान जारी कर कहा कि मंत्री निशांत कुमार स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालने के बाद से ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़़ आधुनिक एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में निरंतर कर रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना श्री निशांत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री श्री कुमार लगातार विभागीय कार्यों की माॅनिटरिंग एवं समीक्षा कर रहे हैं। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से जिला अस्पतालों की नियमित समीक्षा के साथ-साथ वे मरीजों से सीधे संवाद स्थापित कर उनका फीडबैक भी प्राप्त कर रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

श्री कुशवाहा ने कहा कि मंत्री श्री निशांत विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर व्यापक अभियान चलाकर पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड से जोड़़ा जा रहा है, जिससे गरीब, कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछडे़ लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पडे़़ और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित