चंडीगढ़ , अप्रैल 13 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सभी मंडियों औरखरीद केंद्रों में गेहूं की खरीद सुचारु रूप से चल रही है और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही। उन्होंने पिपली अनाज मंडी का निरीक्षण कर खरीद व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी सीजन 2026-27 में 12 अप्रैल तक लगभग 39.65 लाख टन गेहूं की आवक होचुकी है। करीब 2.44 लाख किसानों का 30.90 लाख टन गेहूं के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ है, जबकि 10.92 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। किसानों के खातों में लगभग 188 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किये गये हैं।

उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तीन-स्तरीय सत्यापन प्रणाली लागू की गयी है। साथही बेमौसमी बारिश से प्रभावित किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है और किसानों से 15 अप्रैल तक आवेदन करने की अपील की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित