पटना , जून 20 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम रविवार को भोजपुर जिले के शाहपुर निवासी भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
श्री राम ने भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना की जांच के लिए पार्टी की एक जांच समिति का भी गठन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित