चंडीगढ़ , जुलाई 25 -- हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज शनिवार को अंबाला छावनी स्थित शास्त्री कॉलोनी में अपने आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्यों के बीच स्वयं ज्ञापन लेने पहुंचे। मंत्री के कर्मचारियों के बीच पहुंचने से प्रदर्शन का माहौल बदल गया।

प्रदेशभर से आए रोडवेज कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान अनिल विज स्वयं प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे, कर्मचारी नेताओं से ज्ञापन लिया और उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने का भरोसा दिया।

अनिल विज ने कहा कि उन्हें सभी कर्मचारियों की बात सुननी है। उन्होंने बताया कि पहले भी विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जा चुकी हैं और अब प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांगों पर भी विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित