फर्रुखाबाद , नवंबर 02 -- बार कौउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के चैयरमैन शिव किशोर गौड ने साेमवार को वकीलों से एकजुटता की अपील करते हुये कहा कि प्रदेश के हर अधिवक्ता की समस्या हमारी समस्या मान कर चलना होगा।
श्री गौड सदर तहसील टाउन हॉल परिसर में सदर तहसील अधिवक्ता महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। समारोह में अधिवक्ता जिंदाबाद का नारा लगवाते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव बाद राजनीति खत्म होनी चाहिए, प्रत्येक अधिवक्ता की समस्या हमारी होगी। इस समझ के साथ अधिवक्ता पर मिलकर समस्याओं के समाधान के लिए परस्पर मिलकर काम को करें।
उन्होंने बताया कि मुखिया कैसा होना चाहिए, कैसे व्यक्तित्व का होना चाहिए के लिए सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास वाला होना चाहिए। उन्होंने बड़े विश्वास के साथ कहा कि आप लोग यकीन मानिए कि अधिवक्ताओं की जो भी समस्या होगी हम उसे सुनेंगे और अधिवक्ता हितों के लिए उसका हल निकलेंगे।
इस दौरान खुला खेल फर्रुखाबादी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के वाइस चैयरमैन अनुराग पांडेय को फर्रुखाबाद जिले के अधिवक्ताओं ने रिकॉर्ड तोड़ वोट देकर चुनाव जिताया जिसके लिए फर्रुखाबाद के अधिवक्ताओं का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित