अलवर , अप्रैल 08 -- राजस्थान में अलवर नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पॉलीथिन के 15 कट्टे बरामद किये हैं।
नगर निगम की अतिक्रमण शाखा की टीम ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पॉलीथिन जब्त की। कार्रवाई के दौरान मंगलवार को।स्वर्ग रोड स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर कारवाही कर वहां 15 कट्टे पॉलीथिन बरामद कर नगर निगम पहुंचाया गया। आज नगर निगम के पास से ही घंटाघर के पास एक गली में भी छापा मारकर करीब 15 कट्टे प्लास्टिक जब्त किये गये।
नगर निगम की इस कार्रवाई से पॉलीथिन का अवैध भंडारण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ किया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित