नयी दिल्ली , जून 15 -- दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत अपने शानदार सफर और समय की बचत के कारण यात्रियों की पहली पसंद बनी हुयी है।सामान्य दिनों में रोजाना राष्ट्रीय राजधानी से मेरठ तक 95,000 यात्री इस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं।
यह ट्रेन 82 किमी लंबा दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) गलियारे की दूरी महज एक घंटे में तय करती है। अधिकतम रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन यह संचालन में 160 किमी प्रति घंटे की गति से दौड़ती है।
वातानुकूलित सेवा के साथ ही ट्रेन पांच से 10 मिनट में उपलब्ध हो रही हैं। प्रतिदिन कार्यालय आने-जाने वाले, विद्यार्थी तथा अन्य नियमित यात्री जिनके लिए समय पर पहुंचना अधिक जरूरी है, वे यात्री नमो भारत को प्राथमिकता दे रहे हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें वातानुकूलित कोच, आरामदायक बैठने की व्यवस्था (कुशन वाली सीटें), लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, और सामान रखने की विशेष जगह।
नमो भारत एक्सप्रेस एक प्रीमियम कोच होता है, जिसमें अधिक चौड़ी सीटें, लेगरूम (पैर रखने की जगह) और अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित