प्रतापगढ़ , सितम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदर विधायक राजेंद्र मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर कई सवाल उठाए।

प्रेस वार्ता में भाजपा जिला प्रवक्ता राघवेंद्र नाथ शुक्ला एवं सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिए। प्रेस वार्ता में आरोप लगाया गया कि कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाकर राजनीतिक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से जुड़े मामलों, ईवीएम, चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए जाने वाले आरोपों का भी उल्लेख किया। उनका कहना था कि चुनाव आयोग की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने से लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के भरोसे को प्रभावित करने की स्थिति बन सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित