प्रताप गढ़ , अप्रैल 22 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा विभाग में अनुशासन बनाए रखने हेतु कड़ा रुख अपनाते हुए थाना जेठवारा में तैनात 02 उप-निरीक्षकों (एसआई) आनन्द राय और राम आश्रय यादव को आज बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उक्त कार्यवाही दोनों उप-निरीक्षकों द्वारा ड्यूटी के प्रति लापरवाही और घोर अनुशासनहीनता बरतने पर की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कर्तव्यों के प्रति शिथिलता और अनुशासनहीनता किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगी। दोषी कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित