प्रताप गढ़ , मार्च 04 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने बुधवार को गौरा माफी चौराहे के पास से दो आराेपियों को 13 पेटी शराब और चार देशी बम के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम उमर पुर और जयनारायण निवासी ग्राम शोधन पुर थाना करौंदी कला सुल्तानपुर जिला के रूप में हुयी है। आरोपियों के पास से पुलिस को 13 अदद पेटी अवैध शराब (अंग्रेजी एवं देशी) और चार अवैध देशी बम मिले हैं।इसके अलावा मौके पर उनके कब्जे से एक कार भी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अन्तर्जनपदीय अभियुक्त वीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह पर सुल्तानपुर जिला, जौनपुर, प्रतापगढ़ में हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास, धौखाधड़ी, एनडीपीएस,गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम जैसे लगभग 30 जघन्य अपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर बरामद शराब को सुल्तान पुर और जौनपुर से कार में रखकर बेचने जा रहे थे। अवैध बम अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ी में रखे थे। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना आसपुर देवसरा पर आबकारी अधिनियम व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित