प्रताप गढ़ , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में थाना क्षेत्र पट्टी के चांद पुर चौमरी गांव में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक युवक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आए अफसर (18) पुत्र बशीर को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित