प्रतापगढ़ , नवम्बर 09 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में गैस सिलेंडर से लगी आग में दंपति गंभीर रुप से झुलस गये।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि बीती देर रात कजियाना निवासी मोतीलाल गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता और उनकी पत्नी गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगते ही आसपास के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग से झुलसे संदीप गुप्ता और उनकी पत्नी को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित