प्रतापगढ़ , जुलाई 26 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में समाजवादी पार्टी (सपा) पार्टी कार्यालय मीरा भवन में रविवार को संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी द्वारा संकल्पित 'आरक्षण' को कोल्हापुर के परम आदरणीय श्रीमंत महाराज राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी ने अपने कोल्हापुर राज्य में लागू किया था। इसी दिन 'आरक्षण देने का शुभारंभ' हुआ था। 'सामाजिक न्याय' की भावना को आरक्षण के रूप में इसी दिन अमल में लाया गया था, जो आगे चलकर बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के प्रयासों से हमारे संविधान में एक जनाधिकार के रूप में सामाजिक न्याय को सुनिश्चित करने का मूल आधार बना और देश के लोकतंत्र की स्थापना का मूल सिद्धांत भी बना।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित