प्रतापगढ़ , जनवरी 13 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि कैथौला गांव के पास चेकिंग के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक शातिर अभियुक्त राजकुमार के बाये पैर में गोली लगी है जबकि अनुज सरोज और अजय पटेल को मौके से गिरफ्तार किया गया है। घायल को ईलाज के लिये सीएचसी लालगंज़ भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित