प्रतापगढ़ , अप्रैल 20 -- उत्तर प्रदेश मे प्रतापगढ़ जिले के मानिक पुर क्षेत्र में रविवार शाम डेढ़ साल की मासूम के साथ पिता के दोस्त ने यौन शोषण किया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक की दोस्ती कुंडा कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से है। रविवार की शाम युवक की पत्नी अपनी दिव्यांग बेटी का इलाज कराने गयी थी। घर पर पति के अलावा सकी डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी थी। इस बीच युवक का दोस्त पहुचा, दोनो ने मिलकर शराब पी , इस बीच नशे मे धुत आरोपी ने मासूम बालिका का यौन शोषण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित