प्रतापगढ़ , अक्तूबर 17 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पारिवारिक विवाद के चलते एक वृद्ध महिला ने शनिवार को घुइसरनाथ पुल से सई नदी में छलांग लगा दी।

मौके पर मौजूद आरक्षी नरेश शर्मा और प्रिंस देवानंद ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बचा लिया। पुलिसकर्मियों के इस सराहनीय कार्य की चर्चा हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तारावती पत्नी धारतलाला, निवासी ग्राम ननैया, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ ने पारिवारिक विवाद के चलते घुइसरनाथ पुल से छलांग लगा दी। इस दौरान आरक्षी नरेश शर्मा और प्रिंस देवानंद ने तत्परता दिखाते हुए महिला को बचा लिया। इसके बाद महिला को आवश्यक हिदायत देते हुए उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से वृद्ध महिला की जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित