प्रतापगढ़ , अक्तूबर 02 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को कपड़े के शोरुम में आग लगने से लाखों का माल जल कर स्वाहा हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीडब्लूडी चौराहे के पास आज दिन में कपडे के शो रूम में भीषण आग लग गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकाण्ड मे करीब 50 लाख रुपये का कपड़ा और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
उन्होने बताया कि आग लगने का संभावित कारण शार्ट सर्किट माना गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित