प्रतापगढ़ , मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में इस वर्ष लगभग 2700 स्थानों पर होलिका स्थापित की गई है। प्रशासन के अनुसार होलिका दहन सोमवार, दो मार्च को किया जाएगा, जबकि रंगोत्सव बुधवार, चार मार्च को मनाया जाएगा। आचार्य आलोक ऋषि वंश ने बताया कि चंद्र ग्रहण की बाधा के कारण इस बार होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने की परंपरा में परिवर्तन किया गया है। इसी कारण होलिकोत्सव तीसरे दिन मनाया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि होली का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित