प्रतापगढ़ , मार्च 17 -- प्रतापगढ़ पुलिस ने "ऑपरेशन प्रहार" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा, एक कार और नगदी बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रानीगंज क्षेत्र के ग्राम बीठलपुर पट्टी के पास मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित कुमार गौतम तथा मेहराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 किलोग्राम अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त एक मारूति अर्टिगा कार तथा गांजा बिक्री के 2530 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा खरीदकर विभिन्न राज्यों में ले जाकर उसकी बिक्री करते थे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित