प्रतापगढ़ , सितम्बर 30 -- प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। मायका पक्ष ने ससुरालजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मलाकतारा गांव में बुधवार को सवेरे संदिग्ध परिस्थितियों मे विवाहिता का शव उसके कमरे मे फांसी के फंदे मे लटका हुआ मिला है। विवाहिता की पहचान रोहिणी मिश्रा (25) के रुप मे हुयी है।
मृतका के पिता गंगा सागर मिश्रा निवासी ग्राम चरन का पुरवा थाना हथिगवां जिला प्रतापगढ़ ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। थाना कुंडा मे दी गयी तहरीर मे उन्होने कहा है कि उसकी बेटी रोहिणी की शादी 2025 मे मलाकतारा गांव के आकाश मिश्रा के साथ हुयी थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग रुपये की मांग कर रहे थे और दहेज के लिये प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज न मिलने पर उसकी बेटी की ह्त्या करके फांसी के फंदे पर लटका दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित