प्रतापगढ़ , अगस्त 25 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को इस बार आवागमन में परेशानी नहीं होगी। परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए 97 रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया है।

एआरएम सत्य प्रकाश यादव ने मंगलवार को बताया कि त्योहार को देखते हुए लंबी दूरी की बसों के फेरे कम किए गए हैं, जबकि लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और अयोध्या मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण मार्गों पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बसों के फेरे तय किए जा रहे हैं। लालगंज डिपो की बसें प्रतापगढ़ होकर संचालित होंगी। प्रयागराज, अयोध्या और रायबरेली के साथ लखनऊ डिपो की बसें भी प्रतापगढ़ आएंगी। एआरएम के अनुसार, डिपो से सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक बसों का संचालन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित