प्रतापगढ़ , फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोहडौर क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े राहगीर को रौंद दिया।

इस हादसे में कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अतरसन गांव निवासी संतोष पाल (33) गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में कार सवार अरुण सरोज, कमलेश और ऊषा देवी भी घायल हो गए। तीनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित