प्रतापगढ़ , सितंबर 2 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह बारिश के बीच कच्ची दीवार ढहने से एक मासूम की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि आज सुबह थाना नवाबगंज के कोदरिया गांव में बारिश के बीच एक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गयी जिसके मलबे में दबने से डेढ़ साल मासूम बच्चे की मौत हो गयी। घटना के वक्त मासूम दीवार से सट कर खेल रहा था कि अचानक तेज आवाज के साथ दीवार ढह गयी। परिजनो ने किसी तरह बच्चे को मलबे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित