प्रतापगढ़ , मई 13 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस के अनुसार मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के दादूपुर (नई बाजार) गांव का है। बुधवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक का शव लटकता देखा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर रानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय कुमार साहनी ने बताया कि मृतक की पहचान सुभाष (30) पुत्र निर्मल निवासी ग्राम गोकुला, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित