प्रतापगढ़ , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर ले जाने के अभियोग संबंधित मामले में नाबालिग पीड़िता/अपहृता को कुण्डा रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त मुकेश कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी कुश हिल बाजार थाना मानिक पुर जनपद प्रताप गढ़ को आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों से आज शाम मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में अभियुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि वह पीड़िता/अपहृता को जानता है तथा दिनांक 29/30.08.2026 की रात्रि उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। कुण्डा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते समय पुलिस द्वारा दोनों को पकड़ लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित