प्रतापगढ़ , सितंबर 15 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए नामजद आरोपी रितेश तिवारी (42) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संबंधित अपहृता और आरोपी को प्रतापगढ़ बस अड्डे के पास से बरामद एवं गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रितेश तिवारी पुत्र स्व. विनोद कुमार तिवारी, निवासी 329 बेगम वार्ड, घोसियाना मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी के कब्जे से 31,400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन , दो आधार कार्ड और एक पैन कार्ड बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित