प्रतापगढ़ , अप्रैल 4 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुण्डा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी बृजेन्द्र पटेल निवासी चकादिल अली, थाना कुण्डा को शनिवार सुबह चक दिल अली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पीड़िता (25) की तहरीर पर थाना कुण्डा में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी के पीड़िता से पूर्व से संबंध थे और उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया।
मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित