प्रतापगढ़ , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कंधई क्षेत्र में मंगलवार को तालाब में डूबने से कक्षा पांच के एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना कंधई क्षेत्र के अमसौना गांव निवासी अलकेश पटेल (9) मंगलवार को मछली पालन के लिए बनाए गए तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मुंबई में ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत हैं। अलकेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित