प्रतापगढ़ , अप्रैल 19 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को गंगा नदी में नहाते समय आठ वर्षीय बालक डूब गया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि थाना मानिकपुर क्षेत्र के पूरे अलीन गांव निवासी मोहम्मद सुफियान पुत्र मोहम्मद इरशाद (8) रविवार दोपहर करीब दो बजे शाहाबाद घाट पर गंगा स्नान करने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और क्षेत्रीय लोग मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों द्वारा बालक की खोजबीन जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित