प्रतापगढ़ , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने शनिवार को 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना फतनपुर और थाना रानीगंज की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर आरोपी राजू यादव निवासी ग्राम गौरा पूरे बदल, थाना फतनपुर को थाना क्षेत्र के भुजैनी फाटक के पास कहला नहर के निकट से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी पर प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में गैंगस्टर एक्ट, लूट, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट तथा विस्फोटक अधिनियम सहित लगभग सात गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित