प्रतापगढ़ , अप्रैल 16 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर टीम ने ग्राम धनगर सराय छिवलहा में छापेमारी की। जांच के दौरान खेत में भारी मात्रा में प्रतिबंधित अफीम के पौधे पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से उगाया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवकुमार यादव, निवासी ग्राम धनगरह सराय छिवलहा, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने खेत में खड़ी अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की कठोर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित