प्रतापगढ़ , जून 25 -- उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की लालगंज पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त करा लिया।

पुलिस ने बताया कि गोविंदपुर गांव निवासी अपहृत किशोरी के पिता ने 21 जून को पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पुत्री को इदिलपुर गांव निवासी संतोष यादव (21) बहला फुसला कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु की और गुरुवार को लालगंज के रायपुर तियाई चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित