प्रतापगढ़ , मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में गुम हुए /खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में समस्त थानों की सक्रिय कार्रवाई और निगरानी प्रकोष्ठ तकनीकी सहायता से विभिन्न स्थानों और अन्य राज्यों से कुल 93 मोबाइल फोन बरामद किए गये और उन्हें उनके वास्तविक मामलों को सुपुर्द कर दिया।

बरामद फोनों की अनुमानित कीमत लगभग 14,00,000 रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइल फोनों आज को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित संई कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित