प्रताप गढ़ , जून 07 -- उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले मे थाना जेठवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है , पुलिस ने थाना जेठवारा के पावर सबस्टेशन सराय नाहर राय के पास से चोरी व धमकी देने वाले वांछित दो शातिर अभियुक्तो सुमित उर्फ शिवम डोम निवासी टक्कर गंज थाना कोतवाली नगर, राज सिंह निवासी ग्राम सराय भीम सेन थाना जेठ वारा जनपद प्रताप गढ़ को आज रविवार को गिरफ्तार करके उनके पास से लाखो रुपये की कीमत के चोरी के आभूषण व घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है।

पुलिस सूत्रो से आज शाम मिली जानकारी के अनुसार वादी निवासी ग्राम सराय भीमसेन, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 04/05.06.2026 की रात्रि घर में संदिग्ध गतिविधि एवं खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। शोर मचाने पर कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल से जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तत्पश्चात घर की अलमारी एवं सामान की जांच करने पर अलमारी खुली मिली तथा उसमें रखे सोने के आभूषण एवं नकदी गायब पाई गई।

वादी के अनुसार उक्त घटना में कुँवर राज सिंह उर्फ पुनीत कुमार उर्फ पुन्ना पुत्र धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं सुमित उर्फ शिवम डोम पुत्र बृजेश उर्फ साई पर संदेह है। इस संबंध में थाना जेठवारा में नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित