चंडीगढ़ , अगस्त 31 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सोमवार को लोक भवन में देश के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल घोष ने श्री मुखर्जी के राष्ट्र के लिए किए गए असाधारण योगदान और उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी प्रख्यात राजनेता थे, जिन्होंने देश के लोकतांत्रिक एवं संसदीय संस्थानों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि जनसेवा, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति प्रणब मुखर्जी की प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन और योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित