श्रीनगर(पौड़ी), 12जनवरी (वार्ता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा जनहित में निरंतर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य आमजन को सुरक्षा, कानून एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है।
इसी क्रम में आज दिनांक 12.01.2026 को महिला थाना श्रीनगर एवं साइबर सैल श्रीनगर टीम द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिक संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम के अधिकारी के दुवारा बताया गया, साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट से बचाव, यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन, नशे के दुष्प्रभाव एवं उससे होने वाले सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी नुकसान, महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों तथा उपलब्ध सहायता संसाधनों के बारे में व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
इसके साथ ही किसी भी आपात स्थिति में डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा मानस टोल-फ्री नंबर 1933 बारे में जानकारी देते हुए संपर्क करने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित