पौड़ी , मार्च 05 -- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 10 मार्च को महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से प्रदेशभर में आगामी 09 मार्च से 13 मार्च तक महिला जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 10 मार्च को पौड़ी गढ़वाल में महिला जनसुनवाई का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित