पौड़ी , जून 06 -- उत्तराखंड के पौड़ी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से शनिवार को अग्निशमन विभाग द्वारा व्यापक अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में मुख्य अग्निशमन अधिकारी तथा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी महताब अली के नेतृत्व में फायर यूनिट ने विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया।

अभियान के तहत जिला चिकित्सालय पौड़ी सहित विभिन्न होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक उपयोग के भवनों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यक्षमता, फायर अलार्म सिस्टम, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं, जल आपूर्ति संसाधनों तथा अन्य निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित