पौड़ी गढ़वाल 25मार्च (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक जांच अभियान चलाया।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग की टीमों ने जनपद के 70 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 10 गैस गोदाम और 60 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल थे।
टीमों ने कोटद्वार, दुगड्डा, पौड़ी, धुमाकोट, चेलूसैंण, थलीसैंण, उफरैंखाल-रिखणीखाल समेत दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचकर स्टॉक, वितरण प्रणाली और भंडारण व्यवस्था का गहन सत्यापन किया। पाबौ और सतपुली जैसे क्षेत्रों में भी दुकानों की व्यापक जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार गैस उपलब्ध हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित