चंडीगढ़ , अप्रैल 09 -- पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को बताया कि अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 245 करोड़ रुपए जारी किए हैं।
डॉ. कौर ने बताया कि योजना के तहत 2.45 लाख से अधिक पात्र छात्रों का डेटा प्राप्त हुआ है, जिन्हें इस वित्तीय सहायता से सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो रही है और इसने हजारों परिवारों के वित्तीय बोझ को कम किया है।
डॉ. कौर ने कहा कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी योग्य छात्र वित्तीय तंगी के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना हजारों छात्रों के लिए आशा की किरण बनकर उभर रही है, जिससे वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने और एक बेहतर भविष्य बनाने में सक्षम हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित