जयपुर , अप्रैल 02 -- राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त अरविंद पोसवाल ने गुरुवार को अपना पदभार संभाल लिया।
श्री पोसवाल ने पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली तथा आवास भवन का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण, समबद्ध बजट घोषणाओं का निष्पादन पर जोर देना चाहिए। उन्होंने विलंबित परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित