चंडीगढ़ , अप्रैल 17 -- चंडीगढ़ में चल रहे पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर पोषण, प्रारंभिक बाल देखभाल एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आरसी धनास-1 में 'डू-इट-योरसेल्फ (डीआईवाई) खिलौना निर्माण' विषय पर एक रोचक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित जागरूकता सत्र में अभिभावकों को घर में उपलब्ध साधारण सामग्रियों से सुरक्षित, कम लागत वाले एवं शिक्षाप्रद खिलौने बनाने के बारे में जानकारी दी गई।

विकास नगर में तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे उनके शारीरिक विकास, समन्वय एवं टीम भावना को मनोरंजक तरीके से प्रोत्साहन मिला।

पलसौरा में नवचेतना फ्रेमवर्क (0-3 वर्ष) के अंतर्गत 'घर पर प्रारंभिक शिक्षा के लिए कम लागत वाली सामग्री का उपयोग' विषय पर सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से बच्चों के प्रारंभिक सीखने और विकास को प्रोत्साहित करने के सरल उपाय बताए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित