वारसॉ , अक्टूबर 07 -- उत्तर-पूर्वी पोलैंड के एक विद्यालय में बुधवार को हुए चाकूबाजी के हमले में कम से कम आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में अधिकतर छात्र शामिल हैं।

हमले के बाद मौके से फरार हुए 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने दोपहर के आसपास ओस्ट्रोलेका शहर के समुद्र तट के पास से हिरासत में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित