मॉस्को , फरवरी 15 -- रूस के सशस्त्र बलों ने सुमी क्षेत्र के पोपोवका और सिदोरोवका तथा खार्कोव क्षेत्र की चुगुनोवका बस्तियों को अपने नियंत्रण में लेने की घोषणा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों को 'मुक्त' करा लिया गया है।

रूस के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने कहा कि रूस का 'सेवेर' बैटलग्रुप सुमी और खार्कोव क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा क्षेत्र का लगातार विस्तार कर रहा है। उन्होंने रूस के 'त्सेंत्र' बैटलग्रुप से जुड़ी सैन्य संरचनाओं और इकाइयों द्वारा संचालित युद्धक अभियानों की प्रगति की समीक्षा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित