भरतपुर , जुलाई 25 -- राजस्थान में डीग के खोह थाना क्षेत्र में चुल्हेरा गांव में शनिवार को दोस्तों के साथ पोखर में नहाने गये नौ वर्ष के एक बालक की गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोहित पुत्र हरवीर जाटव अपने दो साथियों के साथ गांव की पोखर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक पोखर के गहरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ मौजूद बच्चे उसे बचा नहीं सके। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
बच्चे का शव फिलहाल जिला अस्पताल डीग के शवगृह रखा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित