अलवर , जुलाई 30 -- राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के एक मामले में लंबे समय से फरार आरोपी को पंजाब के भटिंडा से गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने गुरुवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी विक्की (18) को भटिंडा (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 10 जून को अपने साथियों के साथ एक महिला के घर घुस आया और उसकी नाबालिग बेटी का यौन शोषण किया। बाद में आरोपी और उसके साथी नाबालिग का अपहरण करके उसे भटिंडा (पंजाब) ले गये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित