चेन्नई , सितंबर 24 -- तमिलनाडु में ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस (जीसीसीपी) ने बाल यौन शोषण पीड़ितों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। जीसीसीपी ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि जब पुलिस बाल यौन शोषण (पॉक्सो) से जुड़े एक अहम् मामले की जांच कर रही थी, तब उसे पता चला कि पीड़ित बालिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की गयीं। यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब साइबर क्राइम शाखा ग्रेनाइट उद्योगपति आर वीरामनी के खिलाफ पॉक्सो मामले की जांच कर रही है। वह नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में जेल में है। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वीरामनी एक नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है, जिसे अदालत में बाल अधिकार कार्यकर्ता ने सबूत के तौर पर पेश किया था। इसी के बाद वर्तमान जांच शुरू हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित