उज्जैन , अगस्त 07 -- मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा थाना पुलिस ने पैसों के विवाद में एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
पुलिस के अनुसार 05 अगस्त को नागदा क्षेत्र स्थित ईदगाह के पास पैसों के विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना हुई थी। इस दौरान आरोपी ने 20 वर्षीय जफर शाह पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को शासकीय अस्पताल नागदा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद नागदा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अपराध क्रमांक 444/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 103(1) के अंतर्गत हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी शानु उर्फ शाहनवाज शाह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने के बाद मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित