अलवर , अक्टूबर 05 -- राजस्थान में अलवर के एमआईए औद्योगिक क्षेत्र स्थित बायो मेडिकल वेस्ट होस्विन इंसीनरेटर फैक्ट्री में सोमवार सुबह मशीन की मरम्मत के रखरखाव के दौरान मशीन में गिरकर एक कर्मचारी घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल कर्मचारी की पहचान सुनील के रूप में हुई है। कंपनी प्रबंधक प्रमोद ने बताया कि फैक्ट्रीमें मशीन के रखरखाव का काम चल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से सुनील मशीन में गिर गया।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल कर्मचारी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार किया गया। हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित